ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पटियाला के हल्का सनौर से एमएलए हरिंदरपाल चंदूमाजरा ने कैप्टन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन किसानों के साथ बस वादाखिलाफी कर रहे है |
पटियाला केहल्का सनौर से MLA हरिंदर पाल चंदूमाजरा ने लिविंग इंडिया न्यूज़ की टीम के साथ खास बातचीत में कैप्टन अमरिंदर पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार जो नई पॉलिसी के तहत किसानों के ऊपर बिजली और मीटर के बिल वसूलने की बात कर रही हैं | वो गलत है पंजाब सरकार किसानों की खाली जेब में से पैसा निकालना चाहती हैं इसीलिए कोई न कोई बहाना ढूंढ कर किसानों को परेशान किया जा रहा है | वहीं किसान कर्जमाफी को लेकर कहा कि किसान का कर्ज माफ करने की वजह किसानों का मजाक बनाया जा रहा है |
वही भगवंत मान पर बोलते हुए कहा कि वह हमेशा अकाली दल के विरुद्ध ही बोलते रहे हैं जिस भी पार्टी में जाएंगे वहां विवाद शुरू हो जाएगा | वहीं दूषित पानी के मसले पर बोलते हुए चंदूमाजरा ने कहा कि सीएम के अपने डिस्ट्रिक घनौर का पानी दूषित हुआ पड़ा है और कैप्टन अमरिंदर का बयान आ रहा है कि पंजाब का पानी दूषित नहीं है |
वहीं राजा वडिंग के ट्वीट पर बोलते हुए MLA हरिंदर पाल चंदूमाजरा ने कहा कि जो अंदर दुख था राजा वडिंग के दर्द था वह सामने आ गया क्योंकि जो बाहर से इकट्ठे करें हुए कार्यकर्ता थे उनको कैबिनेट मंत्री बना दिया गया और अपने कार्यकर्ता को पूछा नहीं जा रहा जिसके चलते हुए राजा वडिंग का जो दर्द था वह फूट कर बाहर निकल आया | 2019 के चुनावों को लेकर चंदूमाजरा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही चुनाव जीतेगी |
