ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी फिल्में कॉमेडी से अलग होकर अपनी अलग पहचान बना रही है। गौरतलब है कि पंजाबी फिल्में अब सच्ची और किसी के जीवन पर आधारित फिल्मों की घटनाओं को भी पंजाबी इंडस्ट्री का भी हिस्सा बनाने लगे है। पंजाबी इंडस्ट्री ने अपने आप में बदलाव करते हुए फिल्म ‘डाकूआ दा मुंडा’ की पहली झलक दिखाई थी।
बता दें कि ये फिल्म मिंटू गुरूसरीया के जीवन पर बनी है जो कि पंजाबी फिल्मों के अलग बनने का सबूत कहा जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर पर भी फिल्म बनाई जा सकती है। विक्की गौंडर के जीवन के बारें में पंजाबी पर्दे पर दिखाया जा सकता है। 
सूत्रों का कहना है कि मिंटू गुरूसरीया ने भी कहा था कि गैंगस्टर विक्की गौंडर के जीवन पर भी फिल्म बननी चाहिए। जिससे आशंका जताई जा रही है कि गैंगस्टर विक्की गौंडर पर भी फिल्म बनाई जा सकती है। जिसके बाद सूत्रों का ये भी कहना है कि रूपिंदर गांधी और डाकूआ दा मुंडा फिल्म कर चुके देव खरोड ही गैंगस्टर विक्की गौंडर का किरदार निभा सकते है।
गौरतलब है कि पंजाब के गैंगस्टरों में सबसे पहला नाम गैंगस्टर विक्की गौंडर का नाम ही लिया जाता था। जिसका पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।


