राजा वडिंग के ट्वीट पर तरुण चुग का बयान, कहा ये..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस विधायक राजा वडिंग के ट्वीट पर बीजेपी नेता तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस ने जो वायदे किसानों से, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस विधायक राजा वडिंग के ट्वीट पर बीजेपी नेता तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस ने जो वायदे किसानों से, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से किये थे उन्हें पूरा नहीं किया | आज किसानों पर पर्चे दर्ज किये जा रहे हैं | उस कांग्रेस पर भी पर्चा दर्ज होना चाहिए | उन्होंने कहा कि आज पंजाब में राजा अमरिन्दर बनाम महाराजा अमरिन्दर हो गया है | पहले कैबिनेट में जगह ना मिलना और अब उन्होंने खुल कर यह बता दिया है कि कांग्रेस पार्टी में सब कुछ सही नहीं है |

जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनप्रीत बादल के खिलाफ धरने लगाये | उन्हें पूछा नहीं और मनप्रीत को कैबिनेट का दर्जा दिया गया | दूसरी और नवजोत सिंह सिद्धू जो कांग्रेस के आलाकमान को अपशब्द बोल रहे थे | उसी सिद्धू को कैबिनेट का वजीर बना दिया | साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हालांकि यह उनका आंतरिक मामला है |

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं | सरकार को चाहिए उनके साथ बात करें जिससे इसका हल निकल सके | आंगनवाड़ी हमारे सामाजिक ढांचे का अभिन्न अंग है साथ ही उन्होंने कहा कि अटल जी एम्स में एडमिट हैं | मैं उनसे मिलकर आया हूँ | उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है हम उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं |

 राजा वडिंग के ट्वीट पर तरुण चुग का बयान

कांग्रेस ने अपने वादे नहीं किए पूरे

किसानों पर पर्चे हो रहे हैं दर्ज

राजा अमरिन्दर बनाम महाराजा अमरिन्दर हो गया है मामला

Watch Video 

https://youtu.be/LdFMDoaBAh8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *