ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने दो अलग-अलग घटनाओं की वारदात को अंजाम दिया है । बता दे ये हमला पुलवामा और अनंतनाग में हुआ है । इन दोनों अटैक में पुलवामा में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए तो वहीं, अनंतनाग में सीआरपीएफ के 10 जवान जख्मी हुए हैं । घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में पुलवामा के कोर्ट परिसर में बने पुलिस गार्ड पोस्ट पर आतंकियों ने हमला फायरिंग कर दी । जिसमे 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए और तीन जवानों के घायल होने की सूचना है । आतंकी पुलिसकर्मियों के हथियार लेकर फरार हो गए हैं ।
वहीं दूसरी तरफ अनंतनाग में भी आतंकियों ने सीआपीएफ पार्टी पर हमला किया है । उन बेखौफ आतंकियों ने अनंतनाग के जंगलात मंडी में पेट्रोलिंग कर रहे सीआपीएफ कंपनी पर ग्रेनेड फेंक कर हमला कर दिया । जिस हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान घायल हो गए । जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।


