ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सिंगापुर में मुलाकात की।
बता दें कि ट्रंप और किम जोंग की ये मुलाकात का सिलसिला करीब 50 मिनट तक चला। इस मुलाकात पर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ये बैठक दोनों देशों के संबंधों में सुधार लेकर आएंगी।
साथ ही ट्रंप ने कहा कि वह परमाणु डिसमेंटल पर एक साथ काम करेंगे। वहीं दूसरी तरफ उत्तर कोरिया के नेता जोंग का कहना है कि ट्रंप को मिलना आसान नहीं था।
पर उन्होने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सभी परेशानियों को दूर कर वो आपस में मिल रहे है। गौरतलब है कि ट्रंप और किम के मध्य हुई परमाणू परीक्षण संबंधी विवाद काफी समय से चल रहा था।
सिंगापूर की धरती में हुई मुलाकात पर सभी की नजरें बनी हुई थी। इतिहास में पहली बार हुआ है कि अमरीकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के नेता बातचीत कर रहे है।




