ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जंडियाला गुरु के आस पास के गांवो में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नही ले रही | जंडियाला गुरु के एक दुकानदार रवि जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले दुकान की छत के रास्ते से चोरों ने 27 हजार रुपये चोरी कर लिए थे | जिस लड़के ने चोरी की थी उसे खुद ही पकड़कर पुलिस को दिया गया | लेकिन पुलिस वाले कह रहे हैं कि चौकी पर वे सिर्फ तीन लोग हैं | सारे शहर का ख्याल कैसे रख सकते हैं ?
वहीं गांव तारागढ के लोगो ने बताया कि हमारे गांव में लूट और चोरी की वारदातें बहुत हो रही है किसी की दुकान से मोबाइल चोरी हो गया और किसी का मोटरसाइकल चोरी हो गया | स्कूल से बच्चों के लिए रखे चावल चोरी की बात खुद स्कूल के प्रिंसीपल ने बताई | वहीं पुलिस अधिकारी लखबीर सिंह से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने ने कहा कि पकड़े गए युवक की तफ्तीश की जा रही है | आरोप साबित होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी | लेकिन क्षेत्र में बढ़ रही वारदातों पर पुलिस अधिकारी का कहना है कि चोरियां तो होती रहती हैं | कोई बड़ी चोरी नही हुई | क्षेत्र पर पूरा कंट्रोल है |
क्षेत्र में बढ़ रही हैं चोरी की वारदात
पुलिस नहीं कर रही कोई रोकथाम
पुलिस अधिकारी का बेतुका बयान
चोरियां तो होती रहती हैं- पुलिस अधिकारी

