ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मशहूर अभिनेत्री सुरवीन चावला, उनके पति अक्षय ठक्कर और भाई मनविंदर चावला पर धोखाधड़ी करने का मामला चल रहा है। इस मामले के चलते अंतरिम जमानत को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान अदालत में सुरवीन चावला और अक्षय ठक्कर का वकील कोर्ट में पेश नहीं हुआ जिस कारण कोर्ट ने अंतरिम जमानत को खारिज कर दिया गया।
गौरतलब है कि सुरवीन चावला, पति अक्षय ठक्कर और भाई मनविंदर चावला पर 40 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है। फिलहाल इनके मामले की अगली सुनवाई 21 जून को की जाएगी।


