ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे है। जानकारी अनुसार दाती महाराज के खिलाफ एक युवती ने यौन शोषण करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। शिकायतकर्ता का कहना है कि दाती महाराज ने उसका मंदिर में ही रेप किया था।
साथ ही उसको किसी को भी ना बताने के लिए धमकाया भी था। शिकायतकर्ता का ये भी कहना है कि उसने सिर्फ उसके साथ ही ऐसा गलत काम नहीं किया है बल्कि शनिधाम में रह रही कई महिलाओं के साथ गलत काम किया है।
गौरतलब है कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर दाती महाराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


