आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसा, तेज रफ़्तार बस ने 7 लोगों को कुचला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होने के कारण रोडवेज़ की बस ने 7 लोगों को कुचल दिया । जानकारी के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होने के कारण रोडवेज़ की बस ने 7 लोगों को कुचल दिया । जानकारी के मुताबिक इनमें से 6 छात्र थे, और एक टीचर था । जिनकी मौके पर ही मौत हो गई । इस घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस द्वारा आननफानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के पहुंचते ही एक शिक्षक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सभी गाड़ी खराब होने के बाद एक्सप्रेस-वे पर खड़े थे । तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से इन्हें कुचल दिया । सभी लोग संत कबीर नगर के बताए जा रहे हैं ।

agra- lakhnow express way bus accident

मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान     

हादसे के बाद सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख और घायलों के लिए 50-50 हज़ार की मदद देने का ऐलान किया है । आपको बता दें, हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने प्रभा देवी विद्यालय, संत कबीर नगर के 6 बीटीसी छात्रों और एक टीचर की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया |

kannauj_acident

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *