ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीनगर- उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा के जंगलों में सोमवार की सुबह घेराबंदी कर तलाशी अभियान फिर से शुरू किया | आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पनार के जंगल में छुपे आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की |
इसी दौरान वहां छुपे आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की | जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी | लेकिन अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गये | सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के भागने के प्रयासों को विफल करने के लिए पूरे जंगल इलाके को सील कर दिया गया है |
उत्तरी कश्मीर में तलाशी अभियान फिर शुरू
तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़
मुठभेड़ में दो जवान घायल
आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी


