ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिखों के पवित्र धार्मिक स्थान श्री दरबार साहिब की खूबसूरती को और भी ज्यादा आकर्षित बनाया जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि श्री दरबार साहिब के चारों प्रवेश दरबार को 40 किलो सोने के पत्रों के साथ सजाया जाएगा।
बता दें कि घंटा घर साईड के प्रवेश द्वार की दर्शनी पर काम शुरू भी हो गया है। वहीं दूसरी तरफ पत्रे लाने की कार सेवा शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले को सौंपा है।
बताया जा रहा है कि सोना लगाने का काम अगले साल की वैसाखी वाले दिन पूरा हो जाएगा। इस कार्य में करीब 40 किलो से भी ज्यादा का सोना लग सकता है।


