ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है।
बता दें कि लुधियाना शहर के घुमार मंडी में स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में भयानक आग लग गई जिस कारण लाखों का सामान जल कर राख हो गया।
घटना की सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
वहीं इस आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले पर कार्रवाई कर रही है।



