ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा सरकार ने हरियाणा के प्रोफेशनल खिलाड़ियों को मिलने वाली आय से अपने लिए 33 फीसदी हिस्सा देने के आदेश जारी किए है। जिस कारण खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है।
गौरतलब है कि सरकार ने खिलाड़ियों की आय में से 33 फीसदी पैसा मांगा है। इसका आदेश हरियाणा सरकार ने जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ खिलाड़ियों की आय में से पैसे मांगने के आदेश पर खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने ट्वीट कर कहा कि खेल विभाग के ये आदेश पहले से ही है। इसलिए इस आदेश में कुछ भी नया नहीं है।
ऐसे अफसर से राम बचाए, जब से खेल विभाग में आए है तब से बिना सिर -पैर के तुग़लकी फ़रमान जारी किए जा रहे है।हरियाणा के खेल-विकास में आपका योगदान शून्य है किंतु ये दावा है मेरा इसके पतन में आप शत् प्रतिशत सफल हो रहे है।अब हरियाणा के नए खिलाड़ी बाहर पलायन करेंगे और SAHAB आप ज़िम्मेदार pic.twitter.com/YazW6YLqTB
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) June 8, 2018
Yogeshwar Dutt Tweet
हालांकि हरियाणा सरकार के इस आदेश के बाद रेसलर योगेश्वर दत्त ने हरियाणा सरकार के इस फैसले के बाद नाराजगी जाहिर की है।

