ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के आरोपी राम रहीम के काफले में पंजाब पुलिस की जिप्सी मौजूद थी जिसका आर्जी नंबर 19 था को राम रहीम की गाड़ियों सहित जब्त कर लिया था। जिसको लेने के लिए पंजाब पुलिस पंचकूला अदालत पहुंच गई है।
गौरतलब है कि 25 अगस्त को राम रहीम अपने काफले के साथ सुनवाई के लिए अदालत आया था उस समय उसके साथ आई गाड़ियों में पंजाब पुलिस की जिप्सी भी मौजूद थी जो कि मानसा देवी कंपलेक्स की पार्किंग में सभी गाड़ियों के साथ खड़ी थी।

पुलिस ने सभी गाड़ियों सहीत पंजाब पुलिस की गाड़ी को भी जब्त कर लिया। जांच के बाद पता चला कि पंजाब की पुलिस की इस गाड़ी का नंबर आर्जी है जो कि 19 है। गौरतलब है कि जब्त की गई सभी गाड़ियों को छोड़ दिया गया पर पंजाब पुलिस की एक ऐसी गाड़ी है जो अभी तक पुलिस के कब्जे में ही है।
इस गाड़ी को छुड़ाने के लिए पंजाब पुलिस अब पंचकूला अदालत में पहुंच गई है। पर अब ये सवाल उठता है कि राम रहीम के काफले के साथ पंजाब पुलिस की गाड़ी आर्जी नंबर के साथ क्या कर रही थी औऱ सभी गाड़ियों को छोड़ देने के बाद भी पंजाब पुलिस की इस गाड़ी को छोड़ा क्यों नहीं गया है?


