ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जी हां, शिकंजे में संपत, वो संपत जिसके पीछे 4 राज्यों की पुलिस थी । जिसने पुलिस के नाक में दम कर दिया था । जिसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह की खाक छान रही थी, लेकिन वो गैंगस्टर संपत नेहरा कानून की आंख को चकमा देकर दक्षिण भारत के हैदराबाद में छिपा पड़ा था और उसकी एक गलती उसको डूबा गई, नतीजन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शातिर गैंगस्टर संपत पुलिस गिरफ्त में है ।
गैंगस्टर संपत नेहरा के पीछे 4 राज्यों की पुलिस थी । लेकिन गिरफ्तार हुआ तो हैदराबाद में, वाक्य ही सच है कोई भी गुनहेगार कानून के हाथों से बच नहीं सकता और शायद जब संपत नेहर के किस्मत के सितारे कुछ सही नहीं चल रहे थे । जिनके ऊपर एस टी एफ ने ऐसा जाल बिछाया की- सारी की सारी संपत की कुंडली ही बदल दी और उसकी माशूका ही उसके लिए ग्रहण बन गई । जिसके बाद मानो शनि, राहु और केतु एक साथ संपत को ले घिरे हों । वर्तमान सबको पता है कि संपत कहां है, लेकिन उसकी जिंदगी की अब तक की कुंडली के बारे में आपको बताते हैं- इस रिपोर्ट से- जिसमें उसने कई लोगों को काल के मुंह में भेज दिया ।
गैंगस्टर संपत नेहरा- कॉलेज टाइम से ही लीडरशिप का आदि हो चुका था, और वक्त बदला – और वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सरदार बन गया । उसके बाद वो और भी शातिर हो गया क्योंकि वैसे भी ल़ॉरेंस गैंग का संपत को शार्प शूटर माना जाता है ।जिसके दम पर बिश्नोई गैंग ने सैंकड़ों वारदातों को अंजाम दिया । यहां तक की गन के दम पर करोड़ों की फिरौती की भी मांग की । साथ ही यह भी कहा जाता है कि संपत हरियाणा के अपनी साख मजबूत करने के बाद पंजाब में भी धौंस जमाना चाहता था । लेकिन वर्तमान में उसके सब सपने मिट्टी हो गए ।
Watch Video
https://youtu.be/9KnhdlOBabQ
