पूरे पंजाब में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में आज अलग-अलग जगहों पर कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में आज अलग-अलग जगहों पर कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है । आप अपना टीवी सक्रीन पर पंजाब के तीन स्थानों मोगा, जालंधर,पटियाला, होशियारपुर,नाभा  की तस्वीरों देख रहे हैं । केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जालंधर के कांग्रेसी विधायकों की ओर से अपने-अपने हलको में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

विधायक सुशील रिंकू के नेतृत्व में बाबू जगजीवन राम चौक ,विधायक राजिंदर बेरी के नेतृत्व में कंपनी बाग चौक, विधायक बावा अवतार हैनरी के नेतृत्व में दोआबा चौक में पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की गई व पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी के लिए, बेरोजगारी और महंगाई में बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की सरकार को दोषी ठहराया और रोष प्रकट किया गया।वही कहा कि आने वाले सन 2019 के चुनावों में जनता सरकार को सबक सिखाएगी। इसी दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच काफी खींचतान देखने को मिली।

पटियाला के बस स्टैंड पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से PM मोदी का पुतला फूंक कर जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी की गई । प्रदर्शनकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है  कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों  में बढ़ोतरी की गई है जिस के विरोध में यह मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और मोदी सरकार का पुतला फूंक रहे हैं ।

Watch Video

https://youtu.be/oFGtsfgGZGU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *