#Breaking: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साथी मशहूर सुपारी किलर संपत नेहरा गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब का मशहूर गैंगस्टर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का प्रमुख मैंबर औऱ सुपारी किलर संपत नेहरा को एसटीफ टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब का मशहूर गैंगस्टर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का प्रमुख मैंबर औऱ सुपारी किलर संपत नेहरा को एसटीफ टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार हरियाणा की विशेष टास्क फोर्स ने वीरवार की सुबह हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया।

sampat

गौरतलब है कि संपत नेहरा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में विद्यार्थी जत्थेबंदी सोपू का पूर्व चेयरमैन रह चुका है। नेहरा के खिलाफ पंजाब हरियाणा और राजस्थान में 30 से भी ज्यादा मामले दर्ज है। पंजाब में लोगों से फिरौती वसूलने से लेकर जबरदस्ती कार लेकर फरार हो जाने जैसे कई मामले दर्ज है।

sampat

बता दें कि संपत नेहरा लॉरेंस बिश्नोई का बहुत खास भी है। फिलहाल पुलिस ने संपत को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://www.youtube.com/watch?v=yQgShThqxoc&feature=youtu.be

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *