ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार ने पीएसपीसीएल के चेयरमैन एवेणु प्रसाद की जगह बलदेव सिंह सरां को चेयरमैन नियुक्त किया गया | इस मौके पर परनीत कौर ने शिरकत की |
पंजाब सरकार ने पीएसपीसीएल के चेयरमैन ऐ वेणु प्रसाद की जगह पर बलदेव सिंह सरां को चेयरमैन नियुक्त किया गया | बलदेव सिंह सरां जल्द ही पदभार संभालेंगे | इस मौके वह मीडिया से भी रुबरु हुए और कहा कि मुझे जो काम दिया गया है उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाउंगा |
जो चैलेंज हमारे आगे हैं कोयले का चैलेंज और कोयले की खान को चलाएंगे और किसानों को पूरी बिजली देंगे | साथ ही उन्होंने विनती करते हुए कहा कि हमारे पास बिजली बहुत ज्यादा है लेकिन पानी की बहुत कमी है पानी का उपयोग ध्यान से करें जो जिम्मेदारी पंजाब के मुख्यमंत्री ने मुझे सौंपी है उस जिम्मेदारी पर मैं पूरा खरा उतरूंगा और मैं तहे दिल से शुक्रिया करता हूं |
वहीं विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी नए चेयरमैन को सौंपी गई है हमें विश्वास है कि पूरी ईमानदारी के साथ वह अपनी जिम्मेदारी पर खरे उतरेंगे जो दिक्कत और परेशानी पिछली सरकारों में आ रही थी इस बार वह दिक्कत और परेशानी नहीं आएगी आम जनता को भी कोई परशानी नहीं होगी | फिलहाल देखना होगा कि जनता की परेशानियों का समाधान करने में कितना वक्त लगता है |
PSPCL के नए चेयरमैन नियुक्त
बलदेव सिंह सरां को बनाया गया नया चेयरमैन
‘पूरी ईमानदारी के साथ निभाउंगा जिम्मेदारी’
Watch Video
https://youtu.be/Kzue8V1Gug8
