ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के लोगों को जल्द ही बिजली की समस्या से जुझना पड़ सकता है। बता दें कि पंजाब में पिछले काफी समय से कई थर्मल प्लांट बंद है।
जिस कारण जल्द ही पंजाब में बिजली की कमी होना एक विषय बन कर सामने आ सकता है। इस पर नए बने बिजली मंत्री ने इस समस्या का जिम्मेवार केंद्र सरकार को ठहराया है।
केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब को केंद्र से मिलने वाला कोयला सही नहीं मिल रहा है जिस कारण ऐसा हो रहा है। केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है।


