ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बता दें कि पंजाब के कई इलाकों में हल्की बारिश होने से ठंडा माहौल हो गया है।
जिस कारण लोगों गर्मी से निजात पाकर राहत की सांस ली। इतना ही नहीं कई शहरों में तेज आंधी और तूफान के भी आसार बताए जा रहे है।
फिलहाल लोग हल्की बारिश औऱ ठंडे मौसम का आनंद उठा रहे है। गौरतलब है कि बीती रात को भी हल्की बारिश के साथ तेज आंधी आई थी। इसके बाद आज सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम और भी सुहावना बना दिया है।


