किसानों की हड़ताल का पांचवां दिन, सब्ज़ियों के दाम में गिरावट आनी शुरू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसानों की ओर से हड़ताल को घटाकर 6 दिन का कर दिया गया है | इस का असर जालंधर की मंडी में देखने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसानों की ओर से हड़ताल को घटाकर 6 दिन का कर दिया गया है | इस का असर जालंधर की मंडी में देखने को मिला । जलंधर में आज सुबह ही जैसे ही आढ़ती और दुकानदारों को पता चला कि किसानों का आंदोलन अब 6 दिन का हो गया है उसके तुरंत बाद सब्ज़ियों के दाम में गिरावट आनी शुरू हो गई ।

punjab farmer

यही नहीं जालंधर की फ़्रूट मंडी में भी इसका असर देखने को मिला । आढ़ती और दुकानदारों का कहना है कि हड़ताल के पहले ही दिन सब्ज़ियों के दाम बढ़ गए थे और फ़्रूट के दाम गिर गए थे लेकिन जब पता चला कि आंदोलन ख़त्म हो रहा है तो ये दाम अब नॉर्मल होने शुरू हो गये है ।

 किसानों की हड़ताल का पांचवां दिन

सब्ज़ियों के दाम में गिरावट आनी शुरू

फ़्रूट मंडी में भी दिखने लगा असर

सामान्य होने लगे सब्ज़ियों और फ़्रूट के दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *