ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रदर्शन से जुडा एक बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होने अपने इस आंदोलन को खत्म करने का फैसला लिया है।
जानकारी अनुसार भारतीय किसान यूनियन ने मीटिंग के दौरान ये फैसला लिया है कि वो इस आंदोलन को 6 जून को समाप्त कर देंगे।
गौरतलब है कि ये चार दिनों ने किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। कई मात्रा में सब्जियों और दूध को सड़कों पर फेंका। इतना ही नहीं शहरों में इनकी सप्लाई भी बंद कर दी जिस कारण शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल उन्होने ये फैसला लिया है कि 6 जून को वो अपना आंदोलन को खत्म कर देंगे। हालांकि एक और दिन शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।



