ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में करीब 10 दिन से जारी जलसंकट के चलते नगर निगम के तहत आने वाले स्कूलों को आज से एक सप्ताह तक बंद रखने का फैसला किया गया है | पानी की समस्या को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय शिमला फेस्टिवल को भी स्थगित किया गया है |
स्कूलों के बंद रखने के फैसले की जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से बताया गया कि सभी उच्चतर, माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल बंद रहेंगे | हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने 29 मई को पानी के संकट से जूझ रहे शिमला में निर्माण गतिविधियों और कार की धुलाई पर एक सप्ताह के लिये प्रतिबंध लगाया है |


