ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ में 18 साल की बलात्कार पीड़ित लड़की पर तेजाबी हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार पीड़ित लड़की बलात्कार के मामले की सुनवाई पर अदालत जा रही थी। इसी दौरान रास्तें में उस पर कुछ अज्ञात युवकों ने तेजाब से हमला कर दिया।
इस मामले के बाद अज्ञात युवक फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पीड़ित युवती के साथ साल 2016 में बलात्कार की घटना हुई थी। बलात्कार करने वाला आरोपी युवती का दोस्त ही था। इन दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरीए हुई थी।

