कांग्रेसी पार्षद की हत्या का मामला, सुनील जाखड़ आज जाएंगे पार्षद गुरदीप सिंह के घर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की हत्या के बाद आज पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यशक्ष सुनील जाखड़ आज अमृतसर का दौरा कर पार्षद गुरदीप…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की हत्या के बाद आज पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यशक्ष सुनील जाखड़ आज अमृतसर का दौरा कर पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान के परिजनों से मुलाकात करेंगे और उनसे दुख साझा करेंगे । आपको बता दें कि अमृतसर में शनिवार को देर शाम बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर कांग्रेस के निगम पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की हत्या कर दी थी।

आपको बता दें कि 6 जून को घल्लूघारा दिवस मनाए जाने को लेकर पूरे शहर में पुलिस हाई अलर्ट पर है पर इसके बावजूद बदमाश सरेआम हत्या कर आसानी से फरार हो गए । पुलिस के मुताबिक गुरदीप पहलवान गोल बाग में एक अखाड़े में कुश्ती देखकर बाहर निकल रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दीं । बदमाशों ने गुरदीप पहलवान पर 16 राउंड फायर किए । घायल अवस्था में कांग्रेस पार्षद गुरदीप पहलवान को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

 कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की हत्या का मामला

सुनील जाखड़ आज जाएंगे पार्षद गुरदीप सिंह के घर

गुरदीप सिंह के परिजनों से दुख करेंगे साझा

गुरदीप सिंह पर हमला कर की थी हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *