ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर के गांव बुटर कलां में मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनवाने के लिए भाजपा के राज्य उप प्रधान हंसराज हंस पहुंचे। इस दौरान हंसराज हंस ने कहा कि उप चुनावों में हमेशां ही जीत रूलिंग पार्टी की होती है। वहीं एसटीएफ चीफ चटोपाध्याय की बदली पर उन्होंने कहा कि इसका सच सामने आ जाएगा । इस दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी ने चार सालों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है।
