विदेश में फंसे करीब एक दर्जन पंजाब के युवा, वीडियो बनाकर लगाई मदद की गुहार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आपने विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का नाम पर ठगी करने की कहानी कई फिल्मों में देखी होगी | उन फिल्मों में ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आपने विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का नाम पर ठगी करने की कहानी कई फिल्मों में देखी होगी | उन फिल्मों में ये भी देखा होगा कि कैसे विदेश जाने का सपना रखने वाले किरदारों के साथ ठगी को अंजाम दिया जाता है। कैसे उनके साथ धोखा होता है। आज हम आपको फिल्मी दुनिया फिल्मी पर्दे से उलट एक ऐसी रियल स्टोरी बताने जा रहे हैं जहां | किरदार भी असली है | सपना भी असली है | ठगी भी असली है | असली ही है वो विदेश यात्रा जहां करीब एक दर्जन भारतीय | जी हां भारतीय, बल्कि यूं कहे कि पंजाब के वो बेरोज़गार युवा जो विदेश में पैसे कमाने की चाह रखते थे | फंसे हुए हैं बेरोज़गारी के रेगिस्तान में देखिए पूरी कहानी |

ये एक फिल्म का सीन है | लेकिन उस दौर में भी आज की हक़ीकत को दिखाता हुआ पूरा सच है | कुछ ऐसा ही एक मामला हम आपके सामने रखने जा रहे हैं | जहां असली गेल्या पोट्या के चक्कर में पंजाब के 12 युवक फंस गये। ये महज एक फिल्म थी लिहाज़ा इसमें दुबई जाने वाले सभी किरदार मुंबई के दूसरे छोर तक ही पहुंचे | लेकिन जो हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो हक़ीकत है | इसमें बेरोज़गार नौजवान दुबई की धरती तक पहुंचे | लेकिन उसके बाद क्या हुआ | खुद सुनिए इन नौजवानों की जुबानी |

जी हां इस वीडियो के जरिए आपने जो सुना वो पूरा हक़ीक़त है | इन पंजाब के नौजवानों को रोज़गार और विदेश के सपने की चकाचौंध ने अंधकार के कुएं में डाल दिया है। मामला गुरदासपुर के बटाला तहसील के अधीन पड़ने वाले रंगड़ नंगल गांव का है। जहां छह नौजवानों को ट्रेवल एजेंट ने दुबई की कम्पनी में काम दिलाने का झांसा देकर दुबई भेज दिया और बदले में इन युवकों से लाखो रूपये ऐंठ लिए | वहां जाकर इन लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा | गनिमत है कि इनके साथ विदेशी धरती पर कोई धोखा होता उससे पहले इनकी मदद को वहां रहने वाले भारतीय सामने आ गए |

विदेश की धरती से अपने लालों का ठगी वाला ये फरमान सोशल मीडिया के कबूतर से उन घरवालों के लिए था, जो पंजाब की धरती पर इस आस में बैठे थे कि उनके लाल दुबई में कमाने गए हैं | लेकिन जब इनके सामने वीडियो के तौर पर ये संदेशा पहुंचा | तो घर वालों को होश उड़ गए |

अंधकार के रेगिस्तान में फंसे अपने लालों के वीडियों को देख इन परिवारों की आंखों में नमी और जज़्बातों में गुस्सा है। इनको इस वीडियो से इतनी तो आस बंधी है कि विदेश जाने के नाम से हुई ठगी के बाद इनके बच्चे सलामत है। इन परिवारों की बस अब सरकार से एक गुहार है कैसे भी गुरूओं की धरती पर ये भटके हुए लाल लौट आएं | चाहे ट्वीटर की मैडम इनकी मदद करे या कैप्टन सरकार लेकिन बच्चे भारत के पंजाब के हैं | भारत के भविष्य जिनको ठगा गया है भारत में बसी बेरोज़गारी के चलते |

Watch Video

https://youtu.be/437fbB4C2VE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *