कांग्रेसी पार्षद की हत्या, तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरु नगरी अमृतसर में देर शाम साढ़े सात बजे तीन अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान को गोलियों से छलनी कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरु नगरी अमृतसर में देर शाम साढ़े सात बजे तीन अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान को गोलियों से छलनी कर दिया। गुरदीप सिंह पहलवान को तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्षद की मौत की खबर सुनते ही शहर में तनाव का माहौल पैदा हो गया। पार्षद के समर्थक तुरंत अस्पताल के बाहर पहुंच गए और वहां पर उन्होंने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

amritsar congress

उधर, कांग्रेसी विधायक डॉक्टर राज कुमार वेरका और केबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने जहां इस घटना पर दुख व्यक्त किया, वहीं उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मुलाकात कर गैंगस्टरों के अलावा हमलावरों पर नकेल कसे जाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करेंगे। गौरतलब है कि गुरदीप सिंह पहलवान को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और उसके गिरोह से लगातार धमकियां मिल रही थी। इसके अलावा आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मौके पर शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके बावजूद हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया, जिस कारण पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।

कांग्रेसी पार्षद की हत्या

तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

शहर में तनाव का माहौल

सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली

Watch Video

https://youtu.be/snFclAUN-vs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *