ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: समाज का ढांचा भी वैसे अजीब है | कई बार ऐसे वाक्य भी सामने आते हैं, जिसका कभी किसी ने विचार भी नहीं किया होता | हां कभी-कभी गढ़े मुर्दे भी उखाड़े जाते हैं, लेकिन वर्तमान में स्थिति कुछ ऐसी है कि जिंदा को मुर्दा करने की धमकी बेखौफ दी जा रही है | यह हम नहीं कह रहे-यह अब आम हो गया है | लेकिन आम लोगों के साथ अगर हो तो शायद, इतनी चर्चा का विषय न बने, लेकिन आम लोगों के खास को बेखौफ जान से मारने की धमकी मिल रही है और वो भी ऐसे वक्त पर जब उनके चहते की फिल्म का इंतजार हो रहा है, और ऐसे वक्त में उसे धमकी मिले तो मसला गंभीर हो जाता है, मसला पंजाब से जुड़ा हुआ जरुर है लेकिन कोई नया नहीं | पहले हिंदू नेताओं की हत्या के मामले सामने आ रहे थे | जो 2017 में मामला सुर्खियों में रहे- उस दौरान हिंदू नेताओं पर पंजाब में जानलेवा हमले किए जा रहे थे, लेकिन अब गायक भी गैंगस्टरों के निशाने पर हैं और गौर से देखें तो मुंबईया स्टाइल में पंजाब और चंडीगढ़ भी अब गैंगस्टरों की बंदूक की नोंक पर हैं |
वैसे अभी आपने तस्वीरें देखी अंदाजा हो ही गया होगा कि किसे धमकी मिली है | लेकिन किसने और क्यों दी है वो भी आपको बताएंगे | लेकिन बताने के बाद भी कई ऐसे सवाल हमारे मन में खड़े हो जाएंगे की आखिरकार क्यों गैंगस्टर्स गायक को अपना ऩिशाना बना रहे हैं | और वो भी एक के बाद एक और अब उनके निशाने पर है पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल
पंजाबी गायकों को जान से मारने की धमकियां देने तथा फिरौती मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गायक परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले और गायक बलकार सिद्धू से फिरौती मांगने का मामला पुलिस अभी तक सुलझा भी नहीं पाई थी कि अब पंजाबी गायक राय जुझार को भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दे डाली है। उससे पहले बलकार सिद्धू और कई बिजिनेस मेन को धमकी |
पंजाब का कुख्यात अपराधी- गैंगस्टर दिलप्रीत आज फिर से सुर्खियों में नहीं है | बता दें कि इससे पहले भी वो हत्या की वारदात को अंजाम दे चूका है | लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ से दिलप्रीत कोसों दूर है | लेकिन दिलप्रीत के करीबी सूत्रों की माने तो दिलप्रीत बाबा के दिल में क्या है- उसकी वजह वही जाने |
Watch Video
https://youtu.be/-11KhmXffu4
