सरकारी बैंकों और कुछ प्राइवेट बैंकों के कर्मी हड़ताल पर, खाताधारक हुए दिक्कतों से दो-चार

Online Desk/LivingIndiaNews: देश के सभी सरकारी बैंकों और कुछ प्राइवेट बैंकों के कर्मी हड़ताल पर है। इसकी वजह से खाताधारकों को दिक्कतों का सामना करना…

Online Desk/LivingIndiaNews: देश के सभी सरकारी बैंकों और कुछ प्राइवेट बैंकों के कर्मी हड़ताल पर है। इसकी वजह से खाताधारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ये हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) के बैनर तले हो रही है। सभी कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे । माना जा रहा है कि करीब दस लाख कर्मचारी इस हड़ताल का हिस्सा होंगे। यह हड़ताल बुधवार को सुबह 6 बजे से ही शुरू हो गई है। bank strike punjab
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक सहित पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के सभी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।  कुछ एटीएम के सिक्यॉरिटी गार्ड्स भी हड़ताल का हिस्सा होंगे।
bank strike all over india

        इंडियन बैंक असोसिएशन ने वेतन बढ़तरी की मांग को ठुकरा दिया था। इसके पीछे खराब आर्थिक हालत को बताया गया था। इस वित्त वर्ष सरकारी बैंकों को बैड लोन के चलते भारी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *