गर्भपात की दवाएं बेचता डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग ने रंगेहाथ दबोचा

Online Desk/LivingIndiaNews: फरीदाबाद के संजीवनी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी करके डॉक्टर को रंगेहाथों गर्भपात की दवाएं बेचते दबोचा है बता दें…

Online Desk/LivingIndiaNews: फरीदाबाद के संजीवनी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी करके डॉक्टर को रंगेहाथों गर्भपात की दवाएं बेचते दबोचा है बता दें कि स्वास्थ्य विभाग को पिछले कई दिनों से डॉक्टर के खिलाफ गर्भपात करने की शिकायतें मिल रही थी|

docter arrested in faridabad

जिस पर बल्लभगढ़ SO और सिविल अस्पताल फरीदाबाद के डॉक्टरों ने एक टीम गठित की जिन्होंने पहले एक नकली ग्राहक बनाकर क्लीनिक पर गर्भपात की दवा लेने के लिए भेजा, जिसे डॉक्टर ने 24 सौ रूपये की दवाई दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । वही क्लीनिक से गर्भपात करते समय प्रयोग में लाए जाने वाले औजार भी बरामद कर लिये है। स्वास्थ विभाग की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरु कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *