ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब राम रहीम को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक बड़ा झटका दिया है। बता दें कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने राम रहीम के हक में 122 साधूओं के बयानों को सबूत के तौर पर शामिल नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि राम रहीम ने निचली अदालत में पटीशन खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में दायर की थी बता दें कि डेरा सच्चा सौदा में साधू रहे हंसराज चौहान ने राम पर 200 साधुओं को नपंसुक बनाने का आरोप लगाया था जिसमें से 122 साधुओं ने राम रहीम के हक में बयान दिया था जिसको खारिज कर दिया गया है।

