ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खुदकशी करने वाले किसानों और कृषि मजदूरों के परिवारों को वित्तीय मदद देते हुए पंजाब सरकार ने खुदकशी के 314 मामलों में 888 लाख रुपये की मुआवजा राशि की मंजूरी दे दी है। राजस्व मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने बताया कि इस संबंध में गठित की गई राज्यस्तरीय कमेटी (एसएलसी) ने पिछले वर्ष अप्रैल से ले कर अब तक 10 मीटिंगों में मुआवजा राशि को स्वीकृति दी है।
राजस्व मंत्री ने बताया कि एसएलसी ने बीते दिनों हुई 10वीं मीटिंग के दौरान ऐसे 18 मामलों में 53 लाख रुपये की राहत राशि स्वीकृत की है,
जिनमें से 6 मामले बठिंडा, 4 मानसा, 6 तरनतारन और 2 पटियाला जिले से संबंधित थे। मंत्री ने बताया कि इस तरह अब तक कुल 314 मामलों में 888 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है और 2015 में जब से यह स्कीम शुरू हुई है।
मंत्री ने कहा कि राहत राशि देने के लिए जिला व राज्यस्तरीय समीक्षा मीटिंगों का सिलसिला जारी है। सभी डिप्टी कमिश्नर्स को हिदायतें की गई हैं कि ऐसे मामलों पर जिला स्तर पर होने वाली मासिक बैठक में विचार किया जाएगा। ऐसे मामलों को हर हाल में महीने की 10 तारीख को एसएलसी के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।



