ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में गैंगस्टरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वो किसी को भी जान से मारने की धमकी दे रहे है। पर पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है। गैंगस्टरों के द्वारा धमकी देने वाले एक और मामला सामने आया है। बता दें कि सुल्तानपुर लोधी कांग्रेस के विधायक नवतेज सिंह चीमा को जान से मारने की धमकी मिली है।
धमकी देने वाला शख्स गैंगस्टर सुक्खा काहलवां गैंग से संबंधित बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इस धमकी से पहले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब के जेल मंत्री को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।
बहराल पंजाब में पुलिस प्रशासन की ढीली कार्रवाई की वजह से गैंगस्टरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। फिलहाल अब ये देखना होगा कि पंजाब पुलिस इन गैंगस्टरों के खिलाफ कैसी कार्रवाई करती है।


