गैंगस्टरों के हौंसले बुलंद, जेल से ही पंजाब के CM और DGP को दी जान से मारने की धमकी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब राज्य जेलों से चलने वाले नेटवर्क को लेकर अक्सर ही सुर्खिया बटरोता है चाहे वह नाभा जेल ब्रेक कांड हो या फिर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब राज्य जेलों से चलने वाले नेटवर्क को लेकर अक्सर ही सुर्खिया बटरोता है चाहे वह नाभा जेल ब्रेक कांड हो या फिर जेल से गैंगस्टरों का सोशल मीडिया पर लाइव होकर धमकियां देने का मामला हो। पंजाब के नवनियुक्त जेल मंत्री ने शुरुआत में जरूर अपना दबंगई अंदाज दिखाते हुए जेल सुरक्षा में कोताही बरतने वाले बड़े अफसरों पर गाज गिराई थी।

captain amarinder singh

पर अब इस बार एक बड़ा ही संगीन मामला सामने आया है जिस से राज्य सरकार और पुलिस महकमे के साथ-साथ जेल विभाग में हड़कंप मच गया है।

jail

अब की बार जेल के भीतर से गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के साथी बताए जा रहे गोबिंद सिंह नाम के एक कैदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है।

jail

जिसमें उस ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी पंजाब को धमकी दी है और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की कसम खाई थी उस पर माफी मांगने को कहा है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस के बाद अब पुलिस ने आनन फानन में गोबिंद सिंह और एक अन्य व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *