ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विदेश की धरती पर पंजाबी अपना और पंजाब का नाम रोश्न कर रहे है। अब एक और पंजाबी युवती ने पंजाब का नाम इंग्लैंड में रोशन किया है। बता दें कि टांडा उड़मुड़ के गांव मुरादपुर की बहु दलबीर कौर डैबी इंग्लैंड के रेड ब्रिज की मेयर के रूप में नियु्क्त की गई है। दलबीर की इस सफलता के बाद उन्होने अपने परिवार के साथ साथ पंजाब का नाम भी रोशन किया है।
वहीं दूसरी तरफ दलबीर के परिवार के मैंबर और डायरेक्टर शुगर फेड पंजाब और अकाली नेता गुरकवल सिंह सोढी ने कहा कि दलबीर ने मेयर बन कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। साथ ही उन्होेने ये भी बताया कि दलबीर कौर हजारों अपाहिज बच्चों के सुधार करने के साथ साथ और समाज सेवी कामों में भी वो अपना योगदान देती है।

