उच्च शिक्षा का सपना लेकर गए पंजाबी युवक की हुई मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब से पंजाबी युवा अपने उज्जवल भविष्य का सपना लेकर विदेश जाते है पर विदेश जा कर किसी किसी का ही सपना पूरा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब से पंजाबी युवा अपने उज्जवल भविष्य का सपना लेकर विदेश जाते है पर विदेश जा कर किसी किसी का ही सपना पूरा होता है और किसी का सपना महज सपना ही रह जाता है। ऐसे ही विदेश गए पंजाबी युवक हैदर खान की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि हैदर जलालबाद का रहना वाला थ। हैदर अपनी उच्च शिक्षा के लिए कैनेडा गया था पर वो वहां पर एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।

punjabi youth

जानकारी अनुसार हैदर अपने दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गया था और पूल में डूब जाने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार का कहना है कि उनको हैदर की मौत की खबर सुन कर काफी बड़ा सदमा लगा है। वो साल 2016 में अपनी आगे की पढ़ाई के लिए कैनेडा गया था। फिलहाल हैदर के शव को जल्द भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *