ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा में खालिस्तानी जसपाल अटवाल पर रेडियो होस्ट को धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कैनेडा मीडिया के अनुसार अटवाल ने कथित तौर से एक रेडियो होस्ट को धमकी दी जिस कारण उन पर मामला दर्ज किया गया।
रेडियो होस्ट की शिकायत पर जसपाल अटवाल को गिरफ्तार किया गया था पर बाद में पेशी के बाद उनको छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि जसपाल अटवाल कैनेडा के प्रधानमंत्री जस्टीन ट्रूडो के भारत दौरे के दौरान सुर्खियों में आया था।
अटवाल को दिल्ली में खाने के लिए बुलाया गया था और जस्टीन ट्रूडो की पत्नी के साथ फोटो खींचवाने के बाद जस्टीन ट्रूडो भी विवादों में घिर गए थे। इसके बाद अटवाल की हाजरी पर रोक लगा दी गई थी। फिलहाल जसपाल अटवाल पर दर्ज मामले की अगली सुनवाई 7 जून को की जाएगी।


