ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में काफी समय से गैंगस्टरों ने राज किया है जिनके खिलाफ पंजाब पुलिस कार्रवाई करते हुए नजर आ रही है। हाल ही में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंंडर को मौत के घाट उतारा। बता दें कि सुक्खा काहलवां का नाम पंजाब के गैंगस्टरों में सबसे पहले लिया जाता था पर उसकी मौत के बाद विक्की गौंडर का नाम गैंगस्टरों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया।
पर अब विक्की गौंडर की मौत के बाद लारेंस बिश्नोई गैंग सुर्खियों में आना शुरू हो गया है। बिश्नोई गैंग का मुखी लारेंस बिश्नोई है। लारेंस बिश्नोई ने ही बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। विक्की गौंडर का खौफ पंजाब के साथ राजस्थान और हरियाणा में पूरा पूरा था।
विक्की गौंडर के रास्ते पर चलते हुए लारेंस बिश्नोई पंजाब औऱ राजस्थान में अपना दबदबा रखना चाहता है। पर पंजाब सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है कि पंजाब में गैंगस्टरों को खत्म कर दिया जाए।
इसी के चलते पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई को पंजाब और राजस्थान बॉर्डर पर तीन गैंगस्टरों सहित काबू किया है। हालांकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। पर पकड़े गए गैंगस्टरों से हथियारों को भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इनसे और गैंगस्टरों के ठिकानों का पता चल सकता है और फरार गैंगस्टरों की तलाश की जा रही है।



