यमुनानगर के सरकारी अस्पताल में बाल बाल बचे मरीज, हुआ ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोदी सरकार के चार साल पूरे हो गए है। इस मौके हरियाणा सरकार मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रही है। वहीं हरियाणा सरकार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोदी सरकार के चार साल पूरे हो गए है। इस मौके हरियाणा सरकार मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रही है। वहीं हरियाणा सरकार के भी चार साल अक्तूबर में पूरे हो जाएंगे। तब हरियाणा सरकार भी अपने चार साल की उपलब्धियों पर बात करें। लेकिन हरियाणा सरकार इससे पहले कि अपनी उपलब्धियों को गिनवाए, यमुनानगर से एक सरकारी अस्पताल की तस्वीर सामने आई है।

government hospital

यमुनानगर के रादौर सरकारी अस्पताल के मरीजों वाला कमरा बेहद ही दयनीय हालत में है। इस वार्ड में उस समय हड़कंप मच गया जब वार्ड की छत का कुछ हिस्सा नीचे आ गिर गया। गणीमत यह रही कि जिस वक्त यह घटना हुई उससे थोड़ी देर पहले ही एक मरीज वहां से छुट्टी लेकर घर गया था।

government hospital

नहीं तो कोई अनहोनी घट सकती थी। वार्ड में मौजूद मरीजों ने बताया कि वार्ड की बिल्डिंग खस्ता हालत में है इसके बावजूद भी मरीजों का वहां इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा की अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जब इसके बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर विजय परमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जर्जर बिल्डिंग बारे उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।  छत के खस्ता हालात को देखते हुए जिस जगह यह घटना हुई वहां से जगह खाली करा दी गयी है।

government hospital

साथ ही उनका ये भी कहना है कि जल्द ही खस्ता हालात छत की रिपेयरिंग कर इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा। वहीं हरियाणा सरकार से एक बड़ा सवाल है कि साहिब आप मोदी सरकार की उपलब्धियां तो गिना रहे हैं लेकिन आपकी हरियाणा में क्या यही उपलब्धियां हैं कि मरीज अस्पताल में भी अपने आप को सुरक्षित न समझें।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *