ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिख प्रचारक रणजीत सिंह ढंडरियांवाले को धमकी मिलने के बाद उसकी सुरक्षा बढ़ाते हुए दमदमी टकसाल को चेतावनी दी। सीएम की चेतावनी के बाद दमदमी टकसाल ने नोटिस लिया है। नोटिस में उन्होने सीएम के बयानों को गैर जिम्मेदार और असल जानकारी से दूर बताया है।
गौरतलब है कि दमदमी टकसाल के समर्थक चरनजीत जस्सोवाल ने रणजीत सिंह ढंडरियांवाले को धमकी देते हुए कहा कि वो उस पर छह की छह गोलियां मार कर जान से मार देंगा। इस धमकी का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि ढंडरियांवाले को फिर से धमकी मिल गई है।
ढंडरियांवाले वाले को अवतार सिंह भियोरा ने कहा कि यदि हरनाम सिंह उनको आदेश दे तो मै 24 घंटे के अंदर अंदर गर्दन से पकड़ कर श्री अकाल तख्त में पेश कर देंगे। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर ने जस्सोवाल की वायरल वीड़ियों के जांच के आदेश दिए और ढंडरियांवाले के लिए ज्यादा सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए है।


