ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में स्थानिक मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू अपने किसी ना किसी बयान के कारण चर्चा में बने रहते है। पर अब नवजोत सिंह सिद्दू के साथ उनका परिवार भी चर्चा का विषय बना हुआ है। नवजोत सिंह सिद्दू ने कहा है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मेरी पत्नी को ग्रेट ओनर देते हुए वेयरहाउसिंग का चेयरमैन नियुक्त किया था।
जिस पर नवजोत कौर सिद्दू ने अपना इस्तीफा दे दिया है। नवजोत सिंह सिद्दू का कहना है कि उनकी पत्नी इस ओहदे से संतुष्ट नहीं है। नवजोत कौर सिद्दू ने कहा कि वो वेयरहाउसिंग निगम की चेयरपर्सन के रूप में ज्वाइन नहीं करेंगी।
वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने नवजोत सिंह सिद्दू के बेटे करण सिद्दू को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल नियुक्त किया था जिसका नवजोत सिंह सिद्दू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया था।
पर अब सिद्दू का बेटा भी अपना पदभार को नहीं संभालेंगे। साथ ही नवजोत सिद्दू ने ये भी कहा कि उनके बेटे को विदेश में बहुत से अवसर मिल रहे है और वो अपने दम पर नौकरी हासिल करेंगा। सिद्दू की पत्नी और बेटे दोनों ने अपने अपने पदों को संभालने से साफ इंकार कर दिया है। जिस पर सिद्दू ने कहा कि सरकारी पदों को छोड़ कर उन्होने मेरा सिर गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है।



