ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से बाबा रणजीत सिंह को सम्मानित किया गया। फ्रांस में राष्ट्रीय पहचान पत्र पर सिख को पगड़ी हटाकर नंगे सिर फोटो खिंचवाने मामले को लेकर अंबाला निवासी रणजीत सिंह ने फ्रांस की निचली अदालत से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी।
इंसाफ नहीं मिलने पर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार शाखा में फ्रांस सरकार के खिलाफ याचिका दायर की। फैसला उनके हक में आया। फिल्हाल दिल्ली में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बाबा रणजीत सिंह को सम्मानित किया।

