ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में माइनिंग माफिया की दबंगई इतनी बढ़ गई है कि वो अब लोगो को अपना निशाना बनाने लगे है। मामला यमुनानगर के गांव साबापुर का है। जहां पर पहरा दे रहे लोगों पर माइनिंग माफिया ने हमला कर दिया। दरअसल लोग अवैध माइनिंग और ओवरलोडिंग से परेशान थे। इसी के चलते वो पहरा दे रहे थे,ताकि कोई ओवरलोड ट्रक गांव से न निकल सके।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1111615912352234/
लेकिन तभी अचानक पहरा दे रहे लोगों पर कुछ लोगों ने लाठियों और डंडों से हमला कर दिया। माइनिंग को रोकने के लिए पहरा दे रहे लोगों पर माइनिंग माफिया ने हमला कर दिया। इस वारदात के बाद हरियाणा सरकार कैसे कह सकती है कि हरियाणा में माइनिंग माफिया काम नहीं कर रहा है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बता दे कि पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। अब देखना ये होगा कि ये जांच कब पूरी होती है और कब दोषियों को सजा मिलती है। लेकिन माइनिंग माफिया के इस हमले ने सरकार के दावों की पोल खोल के रख दी है। अब बड़ा सवाल ये है कि सरकार माइनिंग माफिया पर कभी कार्रवाई कर भी पाएगी या नहीं।
