ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिमला में देर रात सड़क पर खड़ी गाड़ियों में आग लग जाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार बाईपास के शिव मंदिर के पास खड़ी चार गाड़ियां एक के बाद एक जलनी शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण कारें और मोटरसाइकिल जल कर राख हो गई। इस आग के कारण काफी नुकसान हुआ।
फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही आग लगने के कारणो का पता चल पाएगा।



