ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के गिल चौक फ्लाईओवर की मरम्मत के चलते और ट्रैफिक को कम करने के लिए नई दाना मंडी को अर्ज़ी तौर पर नए बस स्टैंड के तौर पर शुरू किया गया है।

बता दें कि जिला मेजिस्ट्रेट कम डिप्टी कमीशनर ने नई दाना मंडी को अस्थायी रूप से बस स्टैंड बनाने के लिए नोटिफिकेशन दिया।
इस नोटिफिकेशन के अनुसार नगर निगम के कमीशनर और लुधियाना पुलिस की तरफ से प्राप्त मांग को ध्यान मे ंरखते हुए यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि अमर शहीद बस स्टैंड को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया था, बल्कि इस फैसले के साथ Traffic को घटाने के लिे ये फैसला लिया गया।

