ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यौन शोषण मामले में सिरसा डेरा सच्चा सौदा के गुखी राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद भड़के दंगों के मामले पर पंचकूला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।
बता दें कि पंचकूला पुलिस ने पंचकुला में भड़के दंगों को लेकर एक वीडियो जारी किया है।
गौरतलब है कि 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हिंसा और आगजनी हुई थी। इस हिंसा और दंगो को भड़काने वाले आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए पुलिस ने ईनाम घोषित किया है।
जिसके लिए एक वीडियो जारी की गई है। बता दें कि राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद उसकी राजदार हनीप्रीत ने राम रहीम को अदालत से भगाने के लिए पंचकुला में हिंसा भड़काने की साजिश रची।
पंचकुला में हनीप्रीत ने दंगे भड़काए, आगजनी की जिस कारण कई जान माल का नुकासन हुआ। पंचकुला में हिंसा भड़काने के लिए हनीप्रीत का बहुत से लोगों ने साथ दिया था। जिसके खिलाफ पुलिस ने एक वीडियों जारी की है।
जारी की गई वीडियों में कहा गया है कि दंगों को भड़काने वाले लोगों का पता बताने वाले को इनामी राशि दी जाएगी। फिलहाल बता दें कि राम रहीम दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में 20 साल की सजा जेल में काट रहा तो वहीं दूसरी तरफ हनीप्रीत पंचकुला में हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद है।





