खबर का असर: खस्ताहाल स्टेडियम के सुधार के लिए आगे आए लोग

Online Desk/LivingIndiaNews: मानसा का एक मात्र स्टेडियम जो नेहरू मेमोरियल सरकारी कालेज में बना हुआ है उस की हालत दयनीय थी जहाँ खिलाड़ियों को न…

Online Desk/LivingIndiaNews: मानसा का एक मात्र स्टेडियम जो नेहरू मेमोरियल सरकारी कालेज में बना हुआ है उस की हालत दयनीय थी जहाँ खिलाड़ियों को न पीने का पानी था, न अच्छा ट्रैक था, बल्कि ग्राउंड में आवारा पशु घूमते थे….इस स्टेडियम का मसला लिविंग इंडिया न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था… जिस का प्रभाव यह हुआ कि मानसा के समाज सेवी लोगों ने खुद मिलकर फंड इकट्ठा करके स्टेडियम की मरम्मत शुरू कर दी….

Li न्यूज की खबर का असर
खस्ताहाल स्टेडियम का हो रहा सुधार
Li न्यूज ने दिखाई थी खबर
खबर दिखाने के बाद सुधार के लिए आगे आए लोग
मानसा

मानसा जिले का एक मात्र स्टेडियम जो नहरू मेमोरियल सरकारी कालेज में बना हुआ है….दयनीय हालत में था…खिलाड़ियों को खेलने के लिए न तो अच्छा ट्रैक और न ही पीने को पानी था…. बल्कि आवारा पशु स्टेडियम के अंदर घूमते थे….और किसी का इस ओर कोई ध्यान नहीं था….वहीं जब लिविंग इंडिया न्यूज ने स्टेडियम की ख़बर दिखाई…..तो लिविंग इंडिया न्यूज की खबर का ऐसा असर हुआ कि लोग स्टेडियम की दशा को सुधारने के लिए आगे आने लगे…..वहीं शहर निवासियों ने अपने बच्चों का जन्म दिन इस स्टेडियम में मनाया और उन्होंने बताया कि जन्मदिन किसी होटल में मना कर फ़िज़ूल ख़र्ची करने से बेहतर हमें स्टेडियम को वो पैसा देकर बच्चों के भविष्य के लिए स्टेडियम को अच्छा बनाना बेहतर लगा.

mansa stadium khabar ka asar 1

गुरलाभ माहल वकील ने बताया कि लिविंग इंडिया न्यूज चैनल की वजह से यहाँ स्टेडियम का काम शुरू हुआ…. शहर निवासियों और विदेशों में लोगों को इस समस्या का पता खबर चलने के बाद ही चला….जिसके बाद लोग सहायता के लिए आगे आए….और अब लोगों के सहयोग से करीब 85 हज़ार रुपए इकट्ठा हो चुका है…..

लोगों ने जनहित के मुद्दे उठाने के लिए लिविंग इंडिया न्यूज का धन्यवाद किया है…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *