ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आप सभी ने गुगल बेबी के बारें मे सुना होगा, गूगल ब्वॉय के बारें में सुना होगा अब हम आपको गुगल वेवे के बारें में बताने जा रहे है। जी हां पंजाब की रहने वाली 55 साल कुलवंत कौर गुगल को टक्कर दे रही है। बता दें कि 55 साल की कुलवंत कौर फतेहगढ़ साहिब के गांव मनैला में रहती है। वो गुगल की तरह ही हर एक जानकारी रखती है। जिस कारण गांववालों ने उनका नाम गुगल बेबे रखा हुआ है।
गौरतलब है कि गुगल बेबे एक सीधे साधे परिवार से संबंध रखती है। गुगल बेबे सिख इतिहास के साथ यहूदी, ईसाई, इस्लाम, बौद्घ धर्म की जानकारी भी अपनी उंगलियों पर रखती है।
इतना ही नहीं भारत इतिहास में जितने भी राजा या महाराजा है और आर्य लोग, भारत पर पहला हमला करने वाले मुहम्मद बिन कासिम, भारत पर 17 बार हमला करने वाला गजनवीं, खिलजी, सिकंदर, पोरस के साथ साथ चंद्रगुप्त मौर्य, अशोक सम्राट, महाराजा रणजीत सिंह, जस्सा सिंह आहलूवालिया सहित कई राजा महाराजाओॆ के जीवन के बारें में पूरी जानकारी रखती है।
गुगल बेबे ने पंजाबी युनिवर्सिटी के अधिकारियों के द्वारा लिया गया टेस्ट भी दिया जिसके बाद अधिकारियों ने उनको धर्म अध्ययन विभाग में दाखिल करवाने का फैसला लिया है। वहीं दूसरी तरफ गुगल बेबे का कहना है कि यदि उनकी सेहत ठीक रही तो वो पीएचडी जरूर करेंगी। साथ ही उन्होने ये भी बताया घर की आर्थिक हालातों के कारण वो पढ़ नहीं पाई थी। पर वो अब पढाई करना चाहती है। फिलहाल अपने बेशुमार ज्ञान के सोशल मीडिया पर छाई हुई है।



