ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला के सेक्टर 19 में सनसनी फैली हुई है, क्योंकि वहां के रेलवे फाटक पर एक 22 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक की रीड की हड्डी इंजन में फंस गई थी। जिस कारण डेडबॉडी को निकालने में करीब 2 घंटे का वक्त लगा।
इस वजह से कई घंटों तक ट्रेन रूकी रही और सेक्टर -19 का रेलवे फाटक भी बंद रहा। जब युवक की डेडबॉडी नहीं निकली तो कटर से इंजन के लोहे के पार्ट को काटा गया और डेडबॉडी को निकाला गया।
पुलिस ने युवक की पहचान करवा कर डेडबॉडी को अस्पातल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

